अजय कुमार सूद भारत सरकार के नए प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त

April 29, 2022

प्रख्यात भौतिक विज्ञानी अजय कुमार सूद को केंद्र सरकार का प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) के रूप में नियुक्त किया गया है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • वह प्रधानमंत्री के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद के सदस्य हैं।
  • उनकी इस पद पर नियुक्ति तीन साल के लिए है।
  • वह ग्राफीन पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, वह भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु में भौतिकी के प्रोफेसर हैं।
  • उनकी नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अनुमति दे दी है।
  • वह प्रसिद्ध जीवविज्ञानी के. विजयराघवन का स्थान लेंगे।
  • 2018 में, के. विजय राघवन को प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने वैक्सीन और ड्रग डेवलपमेंट टास्क फोर्स के साथ-साथ महामारी के प्रबंधन का नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 2021 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था लेकिन उन्हें विस्तार दिया गया था।