बेंगलुरु में ‘One Health’ पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

July 15, 2022

28 जून, 2022 को डेयरी और पशुपालन मंत्रालय द्वारा बेंगलुरु में ‘वन हेल्थ’ पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गयी। वन हेल्थ पायलट प्रोजेक्ट भविष्य में कोविड -19 महामारी जैसी जूनोटिक बीमारी के प्रकोप को रोकने के लिए समाधान तैयार करने के लिए मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य के हितधारकों के लिए एक मंच तैयार करेगा।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता से राष्ट्रीय ‘वन हेल्थ’ रोडमैप का विकास होगा।
  • रोडमैप बेहतर प्रतिक्रिया तंत्र और प्रबंधन से लैस होगा।
  • इसमें दुनिया की सर्वोत्तम प्रथाओं को भी शामिल किया जाएगा।
  • इसकी शुरुआत पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा की गयी है