बेंगलुरु में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन

May 10, 2022

24 अप्रैल 2022 से 3 मई, 2022 तक, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का आयोजन जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरु में किया गया। यह इन खेलों का दूसरा संस्करण है। इस प्रतियोगिता में कुल 20 मैच खेले गए। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के इस संस्करण में देश के 210 विश्वविद्यालयों के 3900 छात्रों ने हिस्सा लिया है।

मेडल की संख्या

कुल 852 पदक प्रदान किए गए जिन्हें निम्नलिखित प्रकार से वर्गीकृत किया गया है :

  • स्वर्ण पदक- 259
  • रजत पदक- 258
  • कांस्य पदक- 335

प्रतियोगिता में शीर्ष तीन विश्वविद्यालय

जैन विश्वविद्यालय – 20 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक जीते।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी – 17 स्वर्ण, 15 रजत और 19 कांस्य पदक जीते।
पंजाब विश्वविद्यालय – 15 स्वर्ण, 9 रजत और 24 कांस्य पदक जीते।