‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं- 2020’ रिपोर्ट जारी

May 31, 2022

‘Road Accidents in India- 2020’ शीर्षक वाली एक रिपोर्ट के अनुसार 2019 की तुलना में 2020 में सड़क दुर्घटनाओं में तेज कमी आई है। यह रिपोर्ट सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के द्वारा जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल के औसत की तुलना में कुल सड़क हादसों में 18.46% की कमी आई है। सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या में भी 12.84% की कमी आई और घायलों की संख्या में भी 22.84% की कमी आई है।

2019 की तुलना में 2020 के मापदंडों में गिरावट

2019 की तुलना में 2020 में कई सड़क दुर्घटना मानकों में गिरावट आई है।

  • 2020 में कुल सड़क हादसों में 18.46% की कमी आई है।
  • सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या में 12.84% की कमी आई है।
  • 2020 में घायलों की संख्या में भी 22.84% की गिरावट आई।
  • 2020 में, घातक दुर्घटनाएं भी 2020 में 12.23% घटकर 1,20,806 रह गई, जो 2019 में 1,37,689 थी।

यह गिरावट मुख्य रूप से देश भर में 2020 में लगाए गए COVID-19 प्रेरित लॉकडाउन के कारण थी।