भारतीय नौसेना के ऑपरेशन संकल्प की शुरुआत

July 13, 2022

भारतीय नौसेना का स्टेल्थ फ्रिगेट INS तलवार, वर्तमान में “ऑपरेशन संकल्प” के लिए तैनात है। यह फ्रिगेट भारत के समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए खाड़ी में भारतीय नौसेना की उपस्थिति के लगातार तीसरे वर्ष का स्मरण कर रहा है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • ऑपरेशन संकल्प की शुरुआत 19 जून, 2019 को फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में की गयी।
  • इसके लिए अब तक 23 युद्धपोतों को तैनात किया गया है।
  • इसके अंतर्गत औसतन 16 भारतीय ध्वज वाले व्यापारिक जहाज़ो को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया जा रहा है।
  • इसका संचालन विदेश मंत्रालय, जहाजरानी मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय सहित हितधारकों के साथ मिलकर किया जाता है।