ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल लांच किया गया

April 14, 2022

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा सूचना और प्रसारण मंत्रालय का प्रसारण सेवा पोर्टल को लॉन्च किया गया।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • देश का मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है।
  • अगले दो वर्षों में, यह 30 बिलियन डालर तक पहुंच जाएगा, और वर्तमान में यह 25 बिलियन डालर है।
  • देश में 1762 से अधिक बहु-सेवा ऑपरेटर, 900 से अधिक उपग्रह टीवी चैनल, 380 से अधिक FM चैनल और 350 सामुदायिक रेडियो स्टेशन हैं।
  • ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल मेक इन इंडिया, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और डिजिटल इंडिया पहल के अनुरूप है।

पोर्टल का उद्देश्य

  • यह पोर्टल एकल-बिंदु सुविधा प्रदान करेगा जिससे सभी प्रसारण संबंधी गतिविधियों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी विभिन्न अनुमतियों, पंजीकरणों और लाइसेंसों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
  • यह पोर्टल देश के प्रसारण क्षेत्र के प्रबंधन और विकास के लिए एक पारदर्शी और कुशल प्रणाली का निर्माण करेगा।

पोर्टल की सेवाएं –

  • समाचार एजेंसियों, टीवी चैनलों, OTT, TRP एजेंसियों, स्थानीय केबल ऑपरेटरों, डिजिटल मीडिया, FM चैनलों, DTH ऑपरेटरों, मल्टी-सिस्टम ऑपरेटरों, सामुदायिक रेडियो स्टेशनों, सैटेलाइट टीवी चैनलों, उपयोगकर्ता सूचना प्रणाली और HITS ऑपरेटरों जैसे विभिन्न संस्थानों का एक डेटाबेस बनाया जाएगा।
  • इस पोर्टल के द्वारा टेलीपोर्ट्स या टीवी चैनलों के लिए वार्षिक अनुमति शुल्क का भुगतान भी हो सकता है।
  • यह पोर्टल सामुदायिक रेडियो स्टेशनों की स्थापना में भी मदद करेगा।