CBSE ने की ‘परीक्षा संगम’ पोर्टल की शुरुआत

July 28, 2022

CBSE बोर्ड ने 3 जुलाई 2022 को एक ही विंडो में बोर्ड परीक्षा परिणाम, सैंपल पेपर और अन्य विवरणों को सुव्यवस्थित करने के लिए ‘परीक्षा संगम‘ नामक एक पोर्टल लॉन्च किया है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • यह पोर्टल छात्रों को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के बोर्ड के परिणामों की जाँच करने में मदद करेगा।
  • यह सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियों के लिए वन-स्टॉप पोर्टल है।
  • इसके 3 भाग है- स्कूल (गंगा), क्षेत्रीय कार्यालय (यमुना), और प्रधान कार्यालय (सरस्वती)।
  • इसका उद्देश्य एक विंडो पर नमूना पत्रों, बोर्ड परीक्षा परिणामों और अन्य विवरणों को युक्तिसंगत बनाना है