डाक कर्मयोगी पोर्टल की शुरुआत

July 15, 2022

28 जून, 2022 को संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘डाक कर्मयोगी’ लांच किया। यह पोर्टल प्रशिक्षुओं की समान मानकीकृत प्रशिक्षण सामग्री एवं ऑनलाइन या मिश्रित परिसर मोड तक पहुँच स्थापित करने में सक्षम करेगा ताकि वे ग्राहकों की संतुष्टि के लिये कई G2C (सरकार से नागरिक) सेवाओं को प्रभावी ढंग से वितरित कर सकें।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस पोर्टल को ‘मिशन कर्मयोगी’ के तहत ‘इन-हाउस’ विकसित किया गया है।
  • इसका उद्देश्य कर्मचारियों एवं ग्रामीण डाक सेवकों का उन्नयन कर बेहतर सेवाएंँ प्रदान करना।
  • यह डाक विभाग का एक ई-लर्निंग पोर्टल है।
  • इस पोर्टल पर 12 भारतीय भाषाओं में प्रशिक्षण वीडियो और क्विज़ उपलब्ध हैं।