दिनकर गुप्ता NIA के नए महानिदेशक नियुक्त

July 13, 2022

23 जून, 2022 को पंजाब के पूर्व डीजीपी दिनकर गुप्ता को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया। CRPF के महानिदेशक कुलदीप सिंह को वाई.सी. मोदी की सेवानिवृत्ति के बाद मई 2021 में NIA का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • दिनकर गुप्ता 31 मार्च, 2024 या अगले आदेश तक इस पद पर रहेंगे
  • जून 2004 से जुलाई 2012 के दौरान केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर उनका आठ साल का कार्यकाल था।
  • उन्होंने 2019 में पंजाब पुलिस के महानिदेशक का पद संभाला था।
  • 1992 और 1994 में दो पुलिस वीरता पदकों से अलंकृत किया गया है