ई-डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट पोर्टल

April 26, 2022

सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा विभिन्न बीमा कंपनियों के परामर्श से ई-डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट (e-DAR) पोर्टल का निर्माण किया गया है। यह पोर्टल सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित तत्काल जानकारी प्रदान करने में सहायता करेगा और दुर्घटना मुआवजे के दावों में तेजी लाने में मदद करेगा।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस पोर्टल पर आसान पहुंच के लिए डिजिटलीकृत विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट (DAR) अपलोड हो जाएगी।
  • यह वेब पोर्टल इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस (iRAD) से जुड़ा हुआ रहेगा।
  • 90% से अधिक डेटासेट के लिए आवेदन सीधे इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस (iRAD) से e-DAR पर भेजे जाएंगे।
  • सड़क प्राधिकरणों, पुलिस, अस्पतालों आदि जैसे विभिन्न हितधारकों द्वारा e-DAR फॉर्म के लिए न्यूनतम जानकारी दर्ज करने की जरूरत होती है।
  • e-DAR, iRAD का विस्तार और ई-संस्करण होगा।
  • यह पोर्टल वाहन जैसे अन्य सरकारी पोर्टलों से भी जुड़ा होगा और वाहनों के पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस के विवरण की जानकारी भी प्राप्त करने में सक्षम होगा।।