ई-संजीवनी टेली-परामर्श सुविधा की शुरुआत

April 26, 2022

देश में, 1 लाख आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (AB-HWCs) पर टेलीकंसल्टेशन सुविधा की शुरुआत 16 अप्रैल, 2022 को हो गयी। इस सुविधा का उद्देश्य देश के दूरदराज के गांवों में रहने वाले लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य विशेषज्ञों से चिकित्सा सलाह प्राप्त करने में सहायता करना है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • ई-संजीवनी के द्वारा देश के लोगों को सुलभ और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती है।
  • देश में लगभग 1,17,440 आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (AB-HWCs) का संचालन हो चुका है।
  • टेलीमेडिसिन सेवाएं बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच सकें, इसके लिए 3.74 लाख कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के साथ ई-संजीवनी एप्लिकेशन को एकीकृत किया गया है।

ई संजीवनी

यह सरकार के द्वारा जारी की गयी एक योजना है जो देश के नागरिकों को ऑनलाइन आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) डॉक्टर परामर्श प्रदान करती है। इस योजना की शुरुआत नवंबर 2019 में की गयी थी और इसका सञ्चालन स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इसे राष्ट्रीय दूरसंचार सेवा के नाम से भी जाना जाता है। इसको शुरू करने का उद्देश्य रोगियों को उनके घरों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।