एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (iRAD) परियोजना

May 4, 2022

केंद्र सरकार द्वारा एक केंद्रीय दुर्घटना डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत की गई है जो भारत में इस तरह की दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करने और सुरक्षा उपायों को विकसित करने में सहायता करेगी।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • यह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक पहल है।
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास (IIT-M) ने इस प्रणाली को विकसित किया है।
  • इस प्रणाली का कार्यान्वयन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के द्वारा किया जा रहा है।
  • इस परियोजना की लागत 258 करोड़ रुपये है और इसे विश्व बैंक द्वारा समर्थित किया गया है।
  • वर्ष 2019 में, iRAD का प्रस्ताव किया गया था लेकिन COVID-19 महामारी के कारण इसके कार्यान्वयन में देरी हुई।
  • इस प्रणाली की शुरुआत 6 राज्यों के 59 जिलों में एक पायलट के रूप में की गयी है जो फरवरी 2022 में मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु हैं।
  • हाल ही में इस प्रोजेक्ट को चंडीगढ़ में लॉन्च किया गया है।