गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन August 1, 2022
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मोड में सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि ‘सबका प्रयास’ भारत के विकास को बढ़ावा देने का आधार है।
महत्वपूर्ण बिंदु
- प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन सूरत, गुजरात में किया गया।
- प्राकृतिक खेती पशुधन पर आधारित एक पारंपरिक स्वदेशी कृषि पद्धति है।
- इसमें हजारों किसानों और अन्य हितधारकों सूरत में प्राकृतिक खेती को सफलतापूर्वक अपनाया है।
- इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने “प्राकृतिक खेती मॉडल” के महत्व पर प्रकाश डाला।
- इसका उद्देश्य खेती की लागत को कम करके ज्यादातर छोटे और सीमांत किसानों को लाभ प्रदान करना है।