हार्नबिल फेस्टिवल

December 7, 2019

1 दिसम्बर को नागालैंड की राजधानी कोहिमा में हार्नबिल फेस्टिवल का उद्घाटन किया गया। नागालैंड को 1 दिसम्बर, 1963 को राज्य का दर्जा जिला था, नागालैंड भारत का 16वां राज्य था। इस उत्सव का समापन 10 दिसम्बर को होगा।

हार्नबिल फेस्टिवल

हार्नबिल फेस्टिवल का आयोजन नागालैंड में प्रतिवर्ष 1 से 10 दिसम्बर के बीच में किया जाता है। यह एक सांस्कृतिक उत्सव है। इस उत्सव का नाम इंडियन हार्नबिल नामक पक्षी पर रखा गया है। इस उत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेल प्रतिस्पर्धा तथा भोजन मेले इत्यादि आयोजित किये जाते हैं। इसके अलावा चित्रकला, लकड़ी की नक्काशी तथा मूर्तिकला की प्रदर्शनी भी की जाती है।