केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना की शुरुआत

June 23, 2022

14 जून, 2022 को, केंद्र सरकार ने तीन सेवाओं में सैनिकों की भर्ती के लिए “अग्निपथ योजना” नामक एक नई योजना की शुरुआत की गयी। इस योजना को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस योजना में भर्ती किए गए सैनिकों को “अग्निवीर” कहा जाएगा।
  • इस योजना के तहत भर्ती 90 दिनों के भीतर शुरू होगी।
  • इसमें आवेदन करने के लिए आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष है।
  • इसके तहत सालाना करीब 45,000 से 50,000 सैनिकों की भर्ती की जाएगी।
  • जिनमे से अधिकतर सिर्फ 4 साल के लिए ही भर्ती किये जायेंगे।
  • प्रशिक्षण और सेवा अवधि के दौरान उन्हें अतिरिक्त लाभ के साथ 30,000 रुपये वेतन दिया जायेगा।
  • चार साल के लिए 48 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर भी दिया जाएगा।