केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल की शुरुआत

June 14, 2022

केंद्र सरकार ने 9 जून, 2022 के कई मंत्रालयों या विभागों या एजेंसियों ने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मान के तौर पर विभिन्न नागरिक पुरस्कारों की स्थापना की है।

महत्वपूर्ण बिंदु

विभिन्न मंत्रालयों के सभी पुरस्कारों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत लाने के लिए, विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा एक सामान्य ‘राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल’ की शुरुआत की गयी है। यह पोर्टल पारदर्शिता और सार्वजनिक भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

पोर्टल का उद्देश्य

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को भारत सरकार द्वारा गठित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों या संगठनों को नामांकित करने में सुविधा प्रदान करना है।