केंद्र सरकार की ‘निपुण’ परियोजना की शुरुआत

July 13, 2022

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा 20 जून, 2022 को निपुण ( निर्माण श्रमिकों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय पहल – NIPUN) नामक एक अभिनव परियोजना शुरू की गई। इस योजना के तहत निर्माण श्रमिकों को नए कौशल और अपस्किलिंग कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा

महत्वपूर्ण बिंदु

  • 1,00,000 निर्माण श्रमिकों के कौशल प्रशिक्षण के लिए NIPUN पहल शुरू की गई है।
  • NIPUN परियोजना को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा
  • इसे “दीनदयाल अंत्योदय-योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन” की योजना के तहत लॉन्च किया गया।