मनोज सोनी UPSC के नए अध्यक्ष नियुक्त

April 25, 2022

राजनीति विज्ञान के विद्वान मनोज सोनी को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। मनोज सोनी अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में माहिर हैं और उन्होंने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय और एम.एस. यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा के कुलपति के पद पर कार्य किया था। मनोज सोनी को स्वतंत्र भारत के सबसे कम उम्र के कुलपति भी कहा जाता है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

  • संघ लोक सेवा आयोग की स्थापना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315 के अंतर्गत की गयी है।
  • यूपीएससी वह संवैधानिक निकाय है, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य विभिन्न सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है।
  • इसमें एक अध्यक्ष और दस अन्य सदस्य सम्मिलित होते हैं, जिनकी नियुक्ति और पदच्युति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है।
  • आयोग के अध्यक्ष और सदस्य का कार्यकाल छह साल की अवधि तक अथवा 65 साल की उम्र पूरी होने तक होता है।
  • संविधान का अनुच्छेद 316 सदस्यों की नियुक्ति और उनके कार्यालय की अवधि से संबंधित है।