NFSA के लिए राज्य रैंकिंग सूचकांक जारी

July 28, 2022

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के लिए राज्य रैंकिंग सूचकांक हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया। 10 सितंबर, 2013 में NFSA को अधिसूचित किया गया जिसका उद्देश्य गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिये लोगों को वहनीय मूल्‍यों पर अच्‍छी गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्‍न की पर्याप्‍त मात्रा उपलब्‍ध कराते हुए उन्‍हें खाद्य और पोषण सुरक्षा प्रदान करना है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस सूचकांक में, ओडिशा भारत में नंबर एक राज्य के रूप में उभरा है।
  • ओडिशा को 0.836 का इंडेक्स स्कोर मिला।
  • 0.797 के इंडेक्स स्कोर के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है।
  • आंध्र प्रदेश 0.794 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर है।
  • विशेष श्रेणी के राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशो का क्रम क्रमशः त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम है।