पीएम मोदी ने किया डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन July 27, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई 2022 को गुजरात के गांधीनगर में महात्मा मंदिर में “डिजिटल इंडिया वीक 2022” का उद्घाटन किया।
महत्वपूर्ण बिंदु
- डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत 2015 की गयी थी।
- इस डिजिटल इंडिया वीक 2022 का विषय “नव भारत प्रौद्योगिकी प्रेरणा” है।
- डिजिटल इंडिया वीक 2022 का आयोजन 4 जुलाई से 9 जुलाई 2022 तक किया जा रहा है।
- इसका उद्देश्य व्यापार करने में सुगमता को बढ़ावा देना और जीवन को आसान बनाना है।
- इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों के जीवन को बदलने में डिजिटल तकनीक की भूमिका की प्रशंसा की।
- सरकार के प्रमुख कार्यक्रम डिजिटल इंडिया ने गरीबों को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई है।