प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी यूपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त

September 27, 2020

शिक्षाविद् प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी 7 अगस्त, 2020 को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किये गए। जोशी वर्तमान में आयोग में सदस्य हैं। वे अरविन्द सक्सेना का स्थान लेंगे।

रोचक तथ्य

सर रॉस बार्कर यूपीएससी के पहले अध्यक्ष थे, वे अक्टूबर 1926 से अगस्त, 1932 तक यूपीएससी के अध्यक्ष रहे।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

यूपीएससी वह संवैधानिक निकाय है, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य विभिन्न सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है. इसकी स्थापना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315 के तहत की गयी है। इसमें एक अध्यक्ष और दस अन्य सदस्य शामिल होते हैं, जिनकी नियुक्ति और पदच्युति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। आयोग के अध्यक्ष और सदस्य छह साल की अवधि तक अथवा 65 साल की उम्र पूरी होने तक अपने पद के कर्तव्यों का पालन करते है। संविधान का अनुच्छेद 316 सदस्यों की नियुक्ति और उनके कार्यालय की अवधि से संबंधित है।