राजीव कुमार भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त

May 17, 2022

15 मई 2022 से, वर्तमान चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को अगले मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के रूप में पद पर नियुक्त किया गया। यह घोषणा केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय के द्वारा की गयी।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • सुशील चंद्रा मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) हैं, जो 14 मई, 2022 को अपना पद छोड़ देंगे।
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 (2) के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी।

भारत के चुनाव आयोग की संरचना

संविधान के अनुच्छेद 324 (2) के अनुसार, भारत के चुनाव आयोग (ECI) में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्त सम्मिलित होंगे, जैसा कि राष्ट्रपति समय-समय पर तय कर सकते हैं। वर्तमान में, ECI में CEC और दो चुनाव आयुक्त (ECs) शामिल हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की प्रक्रिया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को केवल भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के समान तरीके से और आधार पर पद से हटाया जा सकता है।