RPF का ऑपरेशन महिला सुरक्षा

June 6, 2022

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत 150 महिलाओं और लड़कियों को मानव तस्करी के गिरोह के जाल में फंसने से बचाया है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • यह ऑपरेशन 3 मई को शुरू हुआ और 31 मई को समाप्त हुआ।
  • इस ऑपरेशन का उदेश्य महिलाओं और लड़कियों को मानव तस्करी से बचाना था।
  • इस ऑपरेशन में रेलवे पुलिस के जवानों की वीरतापूर्ण कार्रवाइयाँ देखी गईं, जिन्होंने लड़कियों और महिलाओं की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी।
  • इस अभियान के दौरान महिला आरक्षित डिब्बों में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले 7000 से अधिक लोगों को RPF ने गिरफ्तार किया। साथ ही RPF ने 150 महिलाओं और लड़कियों को मानव तस्करी का शिकार होने से बचाया।
  • रेलवे की ओर से ‘मेरी सहेली’ नाम का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।

‘मेरी सहेली’ की शुरुआत

ट्रेनों में सफर के दौरान महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने के मकसद से रेलवे की ओर से यह पहल चलाई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य उन महिला यात्रियों को अधिक सुरक्षा प्रदान करना है जो अपनी पूरी यात्रा ट्रेन से कर रही हैं। यह अखिल भारतीय पहल है।