रुचिरा कम्बोज संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त

July 13, 2022

रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र में भारत की अगली स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में भूटान में भारतीय राजदूत हैं। टी.एस. तिरुमूर्ति के स्थान पर रुचिरा कंबोज पद संभालेगी। इसकी घोषणा 21 जून 2022 विदेश मंत्रालय द्वारा की गयी।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • वह 2002-2005 तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर के रूप में तैनात थीं।
  • वह 2011-2014 तक भारत की चीफ ऑफ प्रोटोकॉल रही हैं।
  • वह इस पद को संभालने वाली भारत सरकार में अब तक की पहली और एकमात्र महिला राजनयिक हैं।
  • दिसंबर 2014 में, वह G-4 टीम का हिस्सा थीं, जिसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधार और विस्तार पर काम किया।