7 दिसम्बर : सशस्त्र सेना झंडा दिवस

December 7, 2019

भारत में प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को पहली बार 7 दिसम्बर, 1949 को मनाया गया था। इस दिवस को भारतीय सैनिकों, जल सैनिकों तथा वायुसैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिवस के द्वारा देश के नागरिक  सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण हेतु योगदान देते हैं।

मुख्य बिंदु

इस दिवस पर सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। इस अवसर पर देश के सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर झंडे के वितरण के द्वारा सैनिकों, उनके आश्रितों तथा पूर्व सैनिकों के लिए फण्ड एकत्रित किया जाता है।

शुरू में झंडा दिवस फण्ड की स्थापना 1949 में रक्षा मंत्री की समिति द्वारा की गयी थी। बाद में 1993 में भारत के रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बल झंडा दिवस फण्ड को शुरू किया।