SRS डाटा के अनुसार भारत की जीवन प्रत्याशा में वृद्धि

June 22, 2022

नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) के आंकड़ों के अनुसार, 2015-2019 के दौरान जन्म के समय भारत की जीवन प्रत्याशा में वृद्धि होकर 69.7 हो गई है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • भारत की जीवन प्रत्याशा 69.7 होने के बावजूद भी अभी वैश्विक औसत 72.6 से नीचे है।
  • जन्म के समय जीवन प्रत्याशा को बढ़ने में रुकावट का एक कारण शिशु मृत्यु दर भी है
  • मध्य प्रदेश में शिशु मृत्यु दर सबसे अधिक 43 की है।
  • भारत में जन्म के समय जीवन प्रत्याशा 1970-75 में 49.7 थी तथा 2015-2019 में बढ़कर 69.7 हो गई है।
  • सबसे अधिक जीवन प्रत्याशा वृद्धि वाला राज्य ओडिशा (45.7 से 69.8 की वृद्धि) है।