अरविन्द कृष्णा IBM के नए सीईओ होंगे

February 2, 2020

भारतीय मूल के अरविन्द कृष्णा बहु-राष्ट्रीय आईटी कंपनी IBM (इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन्स) के नए सीईओ होंगे, वे गिनी रोमेती का स्थान लेंगे। वर्तमान में अरविन्द कृष्णा IBM के क्लाउड कारोबार के प्रमुख हैं।  अरविन्द कृष्णा ने IIT कानपूर से डिग्री प्राप्त की है। बाद में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलेनॉइस से पीएचडी प्राप्त की।

इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन (IBM) ने 34 अरब डॉलर में अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी रेड हैट का अधिग्रहण किया। इस अधिग्रहण से IBM के क्लाउड बिज़नेस को मजबूती मिलेगी। इस अधिग्रहण में अरविन्द कृष्णा ने अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन (IBM)

इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन (IBM) एक अमेरिकी बहु-राष्ट्रीय आईटी कंपनी है, इसकी स्थापना 16 जून, 1911 को की गयी थी। इसका शुरूआती नाम “Computing-Tabulating-Recording Company था, बाद में 1924 में इसका नाम बदलकर IBM कर दिया गया। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क के अर्मोंक में स्थित है।  यह कंपनी दुनिया भर के 170 से अधिक देशों में कार्य करती है। IBM कंप्यूटर हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर के साथ-साथ होस्टिंग तथा कंसल्टिंग सेवा भी प्रदान करती है। इसके अलावा IBM मेनफ़्रेम कंप्यूटर तथा नैनोटेक्नोलाजी से भी जुडी हुई है।