सिंगापुर फिनटेक फेस्टिवल में BHIM UPI को प्रदर्शित किया गया

November 15, 2019

सिंगापुर फिनटेक फेस्टिवल 2019 में BHIM UPI को प्रदर्शित किया गया। यह BHIM UPI के अंतर्राष्ट्रीयकरण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। सिंगापुर फिनटेक फेस्टिवल 2019 का आयोजन 11 से 15 नवम्बर 2019 के बीच किया गया।

क्या है भीम एप

भीम (BHIM : Bharat Interface for Money) एक मोबाइल पेमेंट एप है, इसका विकास NPCI (National Payments Corporation of India) द्वारा मनी ट्रांसफर के लिए किया गया है। इस एप्प का नाम भीम राव अम्बेडकर के नाम पर रखा गया है। इस एप को 30 दिसम्बर, 2016 को लांच किया गया था। इसका उद्देश्य भारत में कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देना है।

जाने UPI को 

UPI – Unified Payment Interface

UPI एक तकनीक है जो इंटर बैंकिंग लेनदेन को सुविधाजनक बनाता है. इसे 2016 में नोटबंदी से पहले लॉन्च किया गया था। यह उपयोगकर्ताओं को बैंक विवरण दर्ज किए बिना किसी भी खाते में अपने खाते से पैसे भेजने में सक्षम बनाता है। UPI में लेनदेन Email Id, मोबाइल नंबरऔर QR कोड का उपयोग करके किया जाता है। UPI के लॉन्च के पीछे मुख्य उद्देश्य डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना था। इंटरफ़ेस को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा नियंत्रित किया जाता है