चन्द्रमा की मिट्टी पर उगाये पहली बार पौधे

May 19, 2022

हाल ही में, पहली बार, फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के अमेरिकी शोधकर्ताओं ने चंद्रमा की मिट्टी पर पौधे उगाए हैं जिसे पृथ्वी पर लाया गया था।

महत्वपूर्ण बिंदु

अपोलो मिशन 11, 12 और 17 में अंतरिक्ष यात्रियों ने लगभग 50 साल पहले चंद्रमा से मिट्टी को पृथ्वी पर लाया था। चंद्र मिट्टी को रेगोलिथ भी कहा जाता है।

पौधो की प्रजाति

अरबिडोप्सिस थालियाना नामक पौधे की प्रजाति चंद्र मिट्टी में उगाई गई। चंद्र मिट्टी में लगाए गए सभी बीज अंकुरित हो गए हैं। अरबिडोप्सिस थालियाना का पौधा यूरेशिया और अफ्रीका का मूल निवासी है। यह ब्रोकोली, फूलगोभी आदि सब्जियों के समान है।

इस शोध का उद्देश्य

यह जानना कि चंद्र मिट्टी में पौधे उग सकते हैं या नहीं। और यह भी समझने के लिए कि चंद्र मिट्टी पर पौधों की वृद्धि कैसे मनुष्यों को चंद्रमा पर लंबे समय तक रहने में सहायता कर सकती है।