चीन की अंतरिक्ष में सौर उर्जा संयंत्र लगाने की योजना

June 15, 2022

हाल ही में, चीन ने 2030 में निरंतर बिजली प्राप्त करने के लिए अंतरिक्ष में 1 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा स्टेशन स्थापित करने की योजना का प्रस्ताव रखा। हालांकि, अपडेटेड प्लान के अनुसार चीन 2028 में एक सैटेलाइट लॉन्च करेगा।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • यह उपग्रह 400 किमी की ऊंचाई से अंतरिक्ष से जमीन तक वायरलेस पावर ट्रांसमिट करेगा।
  • यह सौर ऊर्जा को माइक्रोवेव या लेजर में बदल देगा।
  • सौर ऊर्जा संयंत्र की क्षमता 10 किलोवाट होगी, जो कुछ घरों के लिए पर्याप्त है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष संचरण प्रौद्योगिकियों को विकसित करना तथा पृथ्वी पर जीवित जीवों पर माइक्रोवेव बीम के प्रभाव का अध्ययन करना है।