दक्षिण कोरिया का प्रथम घरेलू निर्मित अंतरिक्ष रॉकेट लांच

July 13, 2022

21 जून को दक्षिण कोरिया ने दूसरे प्रयास में अपने पहले घरेलू निर्मित अंतरिक्ष रॉकेट को लॉन्च किया। इस अंतरिक्ष रॉकेट को पिछले लिफ्ट-ऑफ के कई महीनों के बाद लॉन्च किया गया था, जो कक्षा में एक पेलोड रखने में असफल रहा था।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस रॉकेट का नाम ‘नूरी’ है‚ जिसे कोरिया स्पेस लांच व्हीकल-II (KSLV-II) भी कहा जाता है।
  • नूरी रॉकेट का वजन 200 टन‚ ल. 47.2 मी. (155 फीट) है जिसमें कुल 6 तरल ईंधन वाले इंजन लगे हैं।
  • इस सफलता से देश की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं में बढ़ोतरी होगी।
  • कोरिया घरेलू प्रौद्योगिकियों के साथ 1 टन से अधिक वजन वाले उपग्रह लान्च करने वाला 7वां देश बना।
  • दक्षिण कोरिया ने पहली बार अक्टूबर 2021 में उपग्रह को लॉन्च करने का प्रयास किया।