DRDO द्वारा ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर का सफल परीक्षण July 27, 2022
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने एक मानव रहित लड़ाकू विमान की पहली उड़ान का सफलतापूर्वक परिक्षण किया है, जिसे ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर कहा जाता है। इस विमान का परीक्षण कर्नाटक के चित्रदुर्ग में किया गया था।
महत्वपूर्ण बिंदु
- यह उड़ान ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर की पहली उड़ान थी।
- यह विमान पूर्ण रूप से स्वायत्त मोड में संचालित होता है।
- यह सामरिक रक्षा प्रौद्योगिकियों और महत्वपूर्ण सैन्य प्रणाली में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम है
- यह एक छोटे टर्बोफैन इंजन द्वारा संचालित है।
- इसको DRDO के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (ADE) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
- इसे मानव रहित लड़ाकू हवाई वाहन (UCAV) के अग्रदूत के रूप में कहा जा रहा है।