नासा ने प्रथम इलेक्ट्रिक विमान का अनावरण किया

November 20, 2019

हाल ही में अमेरिकी अंतिरक्ष एजेंसी नासा ने प्रथम प्रायोगिक इलेक्ट्रिक वमान का अनावरण किया, इस विमान को X-57 ‘मैक्सवेल’ नाम दिया गया है।

X-57 ‘मैक्सवेल’

X-57 ‘मैक्सवेल’ का निर्माण 2015 से किया जा रहा है। लगभग एक वर्ष बाद इस विमान को परीक्षण के लिए उड़ाया जायेगा। नासा ने 2020 के अंत तक इस विमान का परीक्षण करने का लक्ष्य रखा है।

इस विमान में 14 इलेक्ट्रिक मोटर इस्तेमाल की जायेंगी, जिन्हें विशेष रूप से तैयार की गयी लिथियम आयन बैटरीज से उर्जा मिलेगी।

अभी इस विमान में काफी सारे कार्य करने शेष है। सबसे बड़ी चुनौती इस विमान की उर्जा स्टोरेज क्षमता को बढ़ाना है जिससे इस विमान के यात्रा करने की रेंज में वृद्धि हो सके।

नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन)

नासा अमेरिकी सरकार की स्वतंत्र स्पेस एजेंसी है, इसका गठन 29 जुलाई, 1958 को किया गया था। नासा विश्व की अग्रणी अन्तरिक्ष एजेंसी है इसकी स्थापना में तत्कालीन राष्ट्रपति आइजनहावर का महत्वपूर्ण भूमिका थी। नासा ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण अभियानों पर कार्य किया है। नासा के प्रमुख अन्तरिक्ष अभियान अपोलो, स्काईलैब स्पेस स्टेशन, अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन इत्यादि प्रमुख है।