GSAT-6A  का सफल प्रक्षेपण

November 7, 2019

श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी-F08 के ज़रिए संचार उपग्रह जीसैट-6ए का सफल प्रक्षेपण किया गया।

स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन के साथ छठी उड़ान है।

इसरो के अध्यक्ष डॉ के सिवन ने बताया कि इससे देश में एस-बैंड और सी-बैंड में मोबाइल संचार सुविधाएं देने में मदद मिलेगी। इस मौके पर इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने कहा कि इसरो इस साल 10 मिशन पूरे करेगा। इससे देश में अंतरिक्ष विज्ञान, संचार और नेवीगेशन के क्षेत्र में क्रांति आएगी।