ISRO ने किया PSLV-C53 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च

July 15, 2022

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा से PSLV-C53 मिशन लॉन्च किया। PSLV-C53 अंतरिक्ष एजेंसी की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) का दूसरा समर्पित वाणिज्यिक मिशन है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • PSLV-C53 ने 10 डिग्री झुकाव के साथ 570 किमी की ऊंचाई पर उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतःक्षिप्त किया।
  • यह इसरो का PSLV का 55वां मिशन था।
  • इसने सिंगापुर के तीन उपग्रहों कक्षा में स्थापित किया।
  • इस प्रक्षेपण यान ने तीन उपग्रहों – DS-EO, NeuSAR और स्कूब -1 उपग्रह को लांच किया।
  • तीनो उपग्रहों का कुल वजन 522.8 किलोग्राम है।
  • PSLV-C53 का कुल द्रव्यमान 228.433 टन तथा PSLV-C53 रॉकेट की ऊंचाई 44.4 मीटर है