नासा के शुक्र मिशन, DAVINCI (दा विंची) की शुरुआत

June 14, 2022

नासा के द्वारा “DAVINCI मिशन” नामक एक मिशन की शुरुआत की जा रही है। DAVINCI का अर्थ है “Deep Atmosphere Venus Investigation of Noble gases, Chemistry and Imaging Mission”।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • DAVINCI मिशन के द्वारा 2029 में शुक्र गृह के पास ही उड़ान भरी जाएगी और शुक्र गृह के कठोर वातावरण के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।
  • यह अंतरिक्ष यान जून 2031 तक शुक्र गृह की सतह पर उतर जायेगा
  • यह अंतरिक्ष यान शुक्र ग्रह के स्तरित वातावरण को खोजेगा।
  • यह मिशन शुक्र के बारे में जानकरी निकालेगा, जिसे वैज्ञानिक 1980 के दशक की शुरुआत से मापने में लगे हुए है।

DAVINCI अंतरिक्ष यान रसायन विज्ञान प्रयोगशाला

  • DAVINCI अंतरिक्ष यान एक उड़ान रसायन विज्ञान प्रयोगशाला की तरह कार्य करेगा।
  • यह शुक्र गृह के वातावरण और जलवायु के विभिन्न पहलुओं को मापने में सक्षम है। यह अंतरिक्ष यान अपने हाइलैंड्स की पहली अवरोही तस्वीरें निकालेगा।
  • अंतरिक्ष यान के उपकरण शुक्र की सतह का नक्शा बना सकते है तथा साथ ही शुक्र गृह के पर्वतीय उच्चभूमि की संरचना के बारे में जानकारी इक्कठा करने में भी सक्षम होंगे।