पृथ्वी-II मिसाइल का परीक्षण सफल

June 24, 2022

15 जून, 2022 को, भारत ने उपयोगकर्ता प्रशिक्षण परीक्षण के हिस्से के रूप में, ओडिशा से अपनी परमाणु सक्षम और स्वदेशी रूप से विकसित पृथ्वी-II मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • पृथ्वी-II मिसाइल एक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है।
  • यह उच्च स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्य को भेद सकती है।
  • पृथ्वी-II मिसाइल 500-1,000 किलोग्राम आयुध ले जाने में सक्षम है।
  • इस मिसाइल की 350 कि.मी. मारक क्षमता है।
  • इसका परीक्षण एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR), चांदीपुर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स-3 से एक मोबाइल लॉन्चर से हुआ।
  • इसका संचालन लिक्विड प्रोपल्शन ट्विन इंजन द्वारा किया जाता है।