यूके में मंकी पॉक्स रोग का मामला

May 11, 2022

इंग्लैंड में एक मरीज में मंकीपॉक्स रोग पाया गया चला है। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) घोषणा के अनुसार एक मरीज का निदान किया गया है। मंकीपॉक्स एक दुर्लभ प्रकार का वायरल संक्रमण है जो लोगों में सरलता से नहीं फैलता है। इसलिए, जनता के लिए इस बीमारी का समग्र जोखिम बहुत कम है।

महत्वपूर्ण बिंदु

UKHSA के अनुसार, रोगी नाइजीरिया में इस बीमारी से संक्रमित हुआ। इस समय मरीज का इलाज गाईज एंड सेंट थॉमस एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट, लंदन में किया जा रहा है।

मंकी पॉक्स रोग

  • यह एक दुर्लभ प्रकार का वायरल संक्रमण है। इस बीमारी से पीड़ित अधिकांश लोग कुछ ही हफ्तों में ठीक हो जाते हैं क्योंकि यह एक हल्की आत्म-सीमित प्रकार की बीमारी है। हालांकि, कुछ व्यक्ति गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं।
  • साल 1958 में पहली बार इस बीमारी का पता चला था। वर्ष 1970 में, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में पहला मानव मामला दर्ज हुआ था।