आयुध निर्माण बोर्ड  ने आइसोलेशन इकाइयों को स्थापित करने के लिए “मॉडिफाइड टेंट” निर्मित करने का निर्णय लिया

April 15, 2020

ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड देश भर में फैली रक्षा विनिर्माण इकाई को नियंत्रित करता है। हाल ही में इस बोर्ड ने आइसोलेशन इकाइयों को स्थापित करने के लिए “मॉडिफाइड टेंट” के निर्माण का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है।

मुख्य बिंदु

यह मॉडिफाइड टेंट का विचार आयुध उपकरण कारखाना, कानपुर द्वारा लाया गया था। इसका उद्देश्य अलगाव वार्ड बनाना है जो टेंट के रूप में कार्य करेगा। यह टेंट पॉली विस्कोस से बनाया जाएगा और यह वाटर-प्रूफ होगा।

इस टेंट को दो आकारों में निर्मित किया जायेगा, अर्थात् 2 मीटर और 4 मीटर। इस टेंट का उपयोग चिकित्सा जांच, चिकित्सा आपातकाल और संगरोध उद्देश्यों के लिए किया जायेगा।

हैंड सैनिटाइज़र

ऑर्डनेंस फैक्ट्रीज़ हैंड सैनिटाइज़र पर भी काम कर रही हैं। तमिलनाडु के अरुवंकडु में ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने 4 अप्रैल, 2020 तक 3,564 लीटर हैंड सैनिटाइज़र वितरित किया है। इटारसी, मध्य प्रदेश और भंडारा, महाराष्ट्र में ऑर्डनेंस फैक्ट्री प्रत्येक दिन 3,000 लीटर हैंड सैनिटाइज़र वितरित कर रही हैं।

नोडल एजेंसी

हैंड सैनिटाइज़र की केंद्रीकृत खरीद के लिए HLL (Lifecare Limited) को भारत सरकार द्वारा नोडल एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है। इस नोडल एजेंसी ने देश में हैंड सैनिटाइजर की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आयुध कारखानों को 13,000 लीटर का ऑर्डर दिया है।