एशियाई विकास बैंक भारत को 2.2 बिलियन डॉलर की सहायता प्रदान करेगा

April 15, 2020

मनीला स्थित अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान एशियाई विकास बैंक ने COVID-19 प्रकोप से निपटने के लिए भारत को 2.2 बिलियन डॉलर की सहायता का आश्वासन दिया है। इससे पहले विश्व बैंक ने COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए, विशेष रूप से बीमारी का पता लगाने, इसे रोकने और अपनी सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों को मजबूत करने के लिए भारत को 1 बिलियन डॉलर की सहायता को मंजूरी दी थी।

एशियाई विकास बैंक (ADB)

एडीबी एक क्षेत्रीय विकास बैंक है जिसका उद्देश्य एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। इसकी स्थापना दिसंबर 1966 में की गयी थी। इसका मुख्यालय मनीला (फिलीपींस) में स्थित है। इसके कुल 68 सदस्य हैं, जिनमें से 48 एशिया और प्रशांत क्षेत्र जबकि बाकी 19 अन्य क्षेत्र के हैं। एडीबी का मुख्य उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ऋण, तकनीकी सहायता, अनुदान और इक्विटी निवेश प्रदान करके अपने सदस्यों और भागीदारों की सहायता करना है।