ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल बने  दुनिया के दूसरे सबसे युवा अरबपति

March 1, 2020

हाल ही में जारी हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 के अनुसार, ओयो रूम्स  के संस्थापक रितेश अग्रवाल दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के अरबपति हैं। 26 साल की उम्र में उनकी संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वैश्विक सूची में, काइली जेनर केवल 22 साल की उम्र में रितेश अग्रवाल से आगे हैं। रितेश भी सबसे कम उम्र के स्व-निर्मित भारतीय अरबपति हैं, उनके बाद जीरोधा, फ्लिपकार्ट और बायजूज के संस्थापक हैं।

रितेश अग्रवाल

रितेश अग्रवाल एक भारतीय उद्यमी तथा देश के सबसे युवा अरबपति हैं। वे ओयो रूम्स एक संस्थापक व सीईओ हैं। उनका जन्म 16 नवम्बर, 1993 को ओडिशा में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई सैंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की, बाद में 2011 में कॉलेज की पढ़ाई के लिए दिल्ली आये। हालांकि उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। 2013 में उन्होंने पीटर थिएल फ़ेलोशिप के लिए चुना गया था।