देश के पूर्व मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

March 25, 2020

देश के पूर्व मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ले ली है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश नवंबर, 2019 में सेवानिवृत्त हुए।

अनुच्छेद 80-खंड (3)

अनुच्छेद 80 के खंड(3) के तहत, राष्ट्रपति के पास विशेष ज्ञान वाले व्यक्तियों को राज्य सभा के लिए मनोनीत करने की शक्तियां होती हैं। ऐसे व्यक्ति को विज्ञान, कला, साहित्य और समाज सेवा इत्यादि में विशेष ज्ञान होना चाहिए।

जस्टिस रंजन गोगोई

जस्टिस रंजन गोगोई का जन्म 18 नवम्बर, 1954 को हुआ था, वे असम के निवासी हैं। वे असम के पूर्व मुख्यमंत्री केशब चन्द्र गोगोई के पुत्र हैं। उन्होंने आरम्भ में गुवाहाटी उच्च न्यायालय में कार्य किया। फरवरी, 2001 में उन्हें उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायधीश के रूप में नियुक्त किया गया। सितम्बर, 2010 में उनका स्थानांतरण पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय में किया गया जहाँ फरवरी, 2011 में उन्हें मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया। अप्रैल, 2012 में उनकी नियुक्ति देश के सर्वोच्च न्यायालय में हुई थी। उन्होंने देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में भी कार्य किया।