फीफा ने COVID-19 अभियान के लिए भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को शामिल किया

March 28, 2020

फीफा (Federation Internationale de Football Association) ने अपने अभियान के लिए 28 अन्य सितारों के साथ भारतीय  फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को चुना है। इस अभियान तहत COVID-19 का मुकाबला किया जाएगा।

मुख्य बिंदु

फीफा ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ हाथ मिलाया है। इस अभियान के द्वारा विश्व भर के लोगों को बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए एकजुट किया जाएगा।

अभियान

इस अभियान का नाम “Pass the message to kick out Corona Virus” है। इस अभियान में पांच प्रमुख चरणों का प्रसार किया जाएगा जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मार्गदर्शन के अनुरूप हैं। इसमें हाथ धोना, चेहरे को न छूना, खांसी शिष्टाचार, शारीरिक दूरी और घर रहना शामिल है।इस अभियान को 13 विभिन्न भाषाओं में वीडियो प्रारूप में चलाया जायेगा। सुनील के अलावा इसमें  लियोनेल मेसी, कैसिलास, फिलिप लाहम और कैल्स पुयोल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।