भारत सरकार ने “स्टे होम इंडिया विद बुक्स” पहल लांच की

March 28, 2020

मानव संसाधन और विकास मंत्रालय के तहत कार्यरत नेशनल बुक ट्रस्ट ने “स्टे होम इंडिया विद बुक्स” पहल लांच की। इस पहल के तहत 100 से अधिक किताबें एनबीटी की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती हैं।

मुख्य बिंदु

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा लॉक डाउन घोषित किया गया है। इस परिस्थिति को मध्यनजर रखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने लोगों को छुट्टियों के दौरान गुणवत्ता समय बिताने में मदद करने के लिए NBT की वेबसाइट पर 100 से अधिक पुस्तकें अपलोड की हैं। मंत्रालय के अनुसार अपलोड की गई अधिकांश पुस्तकें बच्चों की पुस्तकें हैं। इनके अलावा, अन्य पुस्तकों में गतिविधि-आधारित शिक्षण विज्ञान, भारत में महिला वैज्ञानिक, गांधी: वॉरियर ऑफ नॉन-वॉयलेंस और कई अन्य पुस्तकें शामिल हैं।

अपलोड की गई पुस्तकें विभिन्न भारतीय भाषाओं की हैं। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, गुजराती, तेलुगु, कोकबोरोक, बोडो, मिजो, तमिल, नेपाली, कन्नड़, उर्दू, मलयालम, तेलुगु, आदि शामिल हैं।

नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT)

नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना सरकार ने 1957 में की गयी थी। यह मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन उच्च शिक्षा विभाग के तहत कार्य करती है।

NBT के उद्देश्य

  • हिंदी,अंग्रेजी तथा अन्य भारतीय भाषाओँ में अच्छे साहित्य के उत्पादन को बढ़ावा देना।
  • साहित्य को कम दरों पर लोगों को उपलब्ध करवाना।
  • पुस्तक मेले तथा प्रदर्शनियों का आयोजन करना।
  • लोगों में पुस्तकों के प्रति रुचि उत्पन्न करना।

उपर्युक्त उद्देश्यों की पूर्ती के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट शास्त्रीय भारतीय साहित्य का प्रकाशन करता है। यह भारतीय लेखकों की उत्कृष्ठ रचनाओं को दूसरी भाषाओँ में भी प्रकाशित करता है। यह विदेशी भाषाओँ की पुस्तकों का अनुवादन भी करता है।