मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने पद से इस्तीफ़ा दिया

February 27, 2020

24 फरवरी, 2020 को मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने अपने पद से राजनीतिक कारणों के चलते इस्तीफ़ा दे दिया।

मुख्य बिंदु

94 वर्षीय महातिर मोहम्मद ने गठबंधन के निर्माण का प्रयास किया था। इसके कारण पार्टी में विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद महातिर मोहम्मद ने पद से इस्तीफ़ा दिया। हालांकि वे अंतरिम प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

भारत और महातिर मोहम्मद

महातिर मोहम्मद ने अनुच्छेद 370 को निलंबित किये जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत पर कश्मीर पर ‘आक्रमण करने और कब्जा’ करने के आरोप लगाये थे। जिसके बाद भारत ने मलेशिया से धीरे-धीरे पाम आयल का आयात कम कर दिया। इसका मलेशिया के पाम आयल बाज़ार पर काफी अधिक प्रभाव पड़ा।

भारत-मलेशिया सम्बन्ध

मलेशिया भारत में 19वां सबसे बड़ा निवेशक है। मलेशिया में 1,50,000 से अधिक भारतीय रहते हैं। मलेशिया से पाम आयल का आयात कम करने के बाद भारत मलेशिया से माइक्रो प्रोसेसर, दूरसंचार उत्पाद, एल्युमीनियम उत्पाद के आयात भी कम कर सकता है।