राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 15 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया

March 9, 2020

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 मार्च, 2020 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। गौरतलब है कि नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 1000 से अधिक नामांकन प्रस्तुत किये गये थे। यह पुरस्कार केन्द्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय की ओर से उन महिलाओं व संस्थानों को प्रदान किये गये जिन्होंने महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक कल्याण के लिए कार्य किया।

नारी शक्ति पुरस्कार 2019 से सम्मानित की जानी वाली कुछ प्रमुख हस्तियाँ इस प्रकार हैं : रश्मि उर्ध्वदेशे (60), ताशी मलिक और नुंग्शी मलिक (28), पडाला भूदेवी (40), कलावती देवी (58), कौशिकी चक्रवर्ती (38), अवनी चतुर्वेदी (26) , भवान् कंठ (27), मोहना सिंह जीतवाल (28), भगीरथी अम्मा (105), कारथायिनी अम्मा (98), चामी मुर्मू (47), निलजा वांगमो (40), बीना देवी (43), मान कौर (103), आरिफा जान (33)।

नारी शक्ति पुरस्कार

नारी शक्ति पुरस्कारों को 1991 में शुरू किया था  और तब से हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा महिलाओं को  सम्मानित किया जाता है। इसमें 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार  और व्यक्तियों और संस्थानों के लिए प्रमाण पत्र दिये  जाते  है महिला एवं बाल विकास मंत्रालय महिलाओं, संगठनों और संस्थानों के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों की घोषणा करता है।