5 अप्रैल: राष्ट्रीय समुद्री दिवस

April 15, 2020

प्रतिवर्ष 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अंतर-महाद्वीपीय व्यापार तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय समुद्री दिवस को 1964 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।

5 अप्रैल  को सिंधिया स्टीम नेविगेशन कम्पनी का समुद्री जहाज़ SS लॉयल्टी यूनाइटेड किंगडम की यात्रा पर बॉम्बे से रवाना हुआ था। यह भारतीय शिपिंग इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना थी, उस समय में समुद्री मार्गों पर अंग्रेजों का नियंत्रण था। इस वर्ष राष्ट्रीय समुद्री दिवस की थीम “हिन्द महासागर : अवसरों का महासागर” है। शिपिंग डायरेक्टर जनरल के अनुसार भारत में 43 शिपिंग कंपनियां हैं, उनके पास कुल 1,401 समुद्री जहाज़ हैं।