संयुक्त राष्ट्र ने लांच की विश्व खुशहाली रिपोर्ट, भारत को मिला 144वां पायदान

March 25, 2020

20 मार्च, 2020 को संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस पर विश्व खुशहाली रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में फ़िनलैंड ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि भारत को 144वां स्थान प्राप्त हुआ है।

इस रैंकिंग के तहत लगभग 156 देशों का मूल्यांकन किया गया है। यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा तैयार की गई आठवीं विश्व खुशहाली रिपोर्ट है।  इस वर्ष की रिपोर्ट में पर्यावरण के लिए एक विशेष भूमिका दी है और लोगों की खुशी को उनके पर्यावरण से जोड़ा है। पर्यावरण के अलावा, रिपोर्ट शहरी, सामाजिक और अन्य प्राकृतिक कारकों को भी मध्यनजर रखा गया है।

मुख्य बिंदु

फिनलैंड के बाद डेनमार्क और स्विट्जरलैंड क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। फिनलैंड लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान पर रहा। इस रिपोर्ट में अफगानिस्तान सबसे निचले स्थान पर रहा। इस रिपोर्ट में अमेरिका को 18वां स्थान प्राप्त हुआ था। इसमें यूनाइटेड किंगडम को 13 वां स्थान प्राप्त हुआ है।