1 अप्रैल : ओडिशा दिवस

April 2, 2020

प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को ओडिशा दिवस मनाया जाता है, इस दिवस पर ओडिशा का  निर्माण हुआ था। ओडिशा को ब्रिटिश भारत का प्रांत बनाया गया था।

ओडिशा की टाइमलाइन

  • 1912 में बिहार और उड़ीसा को बंगाल से अलग किया गया और बिहार व उड़ीसा को अलग प्रांत बनाया गया।
  • 1 अप्रैल, 1936 में बिहार व उड़ीसा प्रांत का विभाजन अलग-अलग प्रांत में किया गया।
  • 1 अप्रैल, 1936 को उड़ीसा प्रांत अस्तित्व में आया, सर जॉन ऑस्टिन हब्बक को ओडिशा का गवर्नर नियुक्त किया गया।
  • स्वतंत्रता के बाद ओडिशा का क्षेत्रफल लगभग दोगुना हो गया और इसकी जनसँख्या में एक तिहाई की वृद्धि हुई। इसमें 24 पूर्व राजसी रियासतों को शामिल किया गया था।
  • उड़ीसा का नाम 2011 में बदलकर ओडिशा कर दिया गया था, यह ओड़िया भाषा का शब्द है।