ATK ने जीता इंडियन सुपर लीग का खिताब

March 18, 2020

ATK ने चेन्नईन एफ.सी. को हराकर इंडियन सुपर लीग 2019-20 का खिताब जीता। फाइनल में ATK ने चेन्नईन एफ.सी. को 3-1 से हराया। यह ATK का तीसरा ISL खिताब है।

इंडियन सुपर लीग

इंडियन सुपर लीग एक फ्रैंचाइज़ी बेस्ड एसोसिएशन फुटबॉल लीग है। इस लीग में 10 टीमें हिस्सा लेती हैं : एटलेटिको डी कोलकाता (ATK), बेंगलुरु, चेन्नयिन, गोवा, हैदराबाद, जमशेदपुर, केरल ब्लास्टर्स, मुंबई सिटी, नार्थईस्ट यूनाइटेड, ओडिशा। इस लीग की स्थापना 21 अक्टूबर, 2013 को की गयी थी। एटलेटिको डी कोलकाता (ATK) ने इस लीग को सर्वाधिक 3 बार जीता है, जबकि  चेन्नयिन  नेइस लीग को 2 बार जीता है। इस लीग के पहले सीजन का आयोजन 2014 में किया गया था।